Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, July 11, 2024

"एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में बिजुरी पुलिस ने थाने में किया वृक्षारोपण



 "एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में बिजुरी  पुलिस ने थाने में किया वृक्षारोपण


अनूपपुर /बिजुरी :-मध्यप्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों पड़ी भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया था। इसके बाद शासन ने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बिजुरी नगर में भी सभी विभाग वृहद पौधरोपण कार्यक्रम कर रहे हैं।


बिजुरी नगर निरीक्षक विकाश सिंह ने अभियान के तहत पौधरोपण बिजुरी थाना  किया। उन्होंने बिजुरी नगर के सभी नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण करने का संदेश देते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शिरकत की।उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते हैं एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण बहुत जरूरी है। सभी नागरिकों को मिलकर स्वच्छ हवा पाने और ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन आदि समस्याओं को कम करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने होंगे।


कार्यक्रम के अंतर्गत बिजुरी थाना में लगभग 150 पौधे लगाए गए

इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने भी नगर निरीक्षक के साथ पौधरोपण में भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत अभी थाने में और वृक्ष लगाए जाएंगे। पौधा रोपण के दौरान  निरीक्षक विकास सिंह उप निरीक्षक सोने सिंह परस्ते सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, कमलेश तिवारी  , विपिन बिहारी राय ,अश्वनी मिश्रा , रवि करण पयासी, कमलेश शुक्ला, उदय प्रजापति,प्रधान आरक्षक संतोष यादव विनोद ,मनोज लाकड़ा, सुखेंद्र सिंह मिथिलेश चौधरी आरक्षक आनंद कुमार, लक्ष्मण डांगी, प्रभाकर त्रिपाठी, रामनिवास गुर्जर, रवि सिंह, राकेश सिंह महिला आरक्षक पूनम पांडे, संगम तोमर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages