Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, July 8, 2024

कवरेज में होने वाली समस्या को लेकर श्रमजीवी पत्रकारों ने कलेक्टर से की चर्चा



शहडोल। जिला अंतर्गत जयसिंहनगर क्षेत्र में पत्रकारों को कवरेज के दौरान होने वाली समस्या और प्रशासन के अधिकारियों से मिलने वाले सहयोग को लेकर जयसिंहनगर श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में सोमवार की शाम कलेक्ट पहुंचकर संवेदनशील कलेक्टर तरुण भटनागर से औपचारिक चर्चाएं की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मोहम्मद अली, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शहडोल अनुराग त्रिपाठी, जयसिंहनगर ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी सहित जयसिंहनगर के अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जयसिंहनगर ब्लॉक में समाचार कवरेज के दौरान स्थानीय अधिकारियों से मिलने वाले सहयोग के संबंध में कलेक्टर शहडोल को अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर शहडोल ने अधिकारियों को निर्देश तत्काल प्रभाव से जारी करने का आश्वासन पत्रकारों को दिया। साथी कलेक्टर शहडोल श्री भटनागर द्वारा शहडोल जिले की मीडिया की प्रशंसा भी की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages